[Lata Mangeshkar "Barkha Bahar Aai" के बोल]
[Chorus: Lata Mangeshkar, Choir]
बरखा बहार आई, बूंदों के हार लाई
रिमझिम ने छेड़े तराने, हो, रिमझिम ने छेड़े तराने
बरखा बहार आई, बूंदों के हार लाई
रिमझिम ने छेड़े तराने, हो, रिमझिम ने छेड़े तराने
[Verse 1: Lata Mangeshkar, Choir]
झूमे धरती, झूमे दुनिया, झूमे नीले गगन में घटा
(ओ-हो-ओ-हो, ओ-हो, ओ-हो-ओ-हो, ओ-हो)
झूमे धरती, झूमे दुनिया, झूमे नीले गगन में घटा
छेड़ जाए मन की वीणा आ के पूरब से ठंडी हवा, ओ-ओ
छेड़ जाए मन की वीणा आ के पूरब से ठंडी हवा
पड़ती फुहार है, बजती सितार है, दिन हैं सुहाने-सुहाने
[Chorus: Lata Mangeshkar, Choir]
ओए, बरखा बहार आई, बूंदों के हार लाई
रिमझिम ने छेड़े तराने, हो, रिमझिम ने छेड़े तराने
बरखा बहार आई, बूंदों के हार लाई
रिमझिम ने छेड़े तराने, हो, रिमझिम ने छेड़े तराने
[Verse 2: Lata Mangeshkar, Choir]
अंग निखरे, रंग बिखरे, जागे सपने भी सोए हुए
(ओ-हो-ओ-हो, ओ-हो, ओ-हो-ओ-हो, ओ-हो)
अंग निखरे, रंग बिखरे, जागे सपने भी सोए हुए
बन-सँवर के निकले भंवरे, मुखड़े कलियाँ भिगोए हुए
बन-सँवर के निकले भंवरे, मुखड़े कलियाँ भिगोए हुए
मस्ती का शोर है, खुशियों का ज़ोर है, हँसने के सौ-सौ बहाने
[Chorus: Choir]
ओए, बरखा बहार आई, बूंदों के हार लाई
रिमझिम ने छेड़े तराने, हो, रिमझिम ने छेड़े तराने
बरखा बहार आई, बूंदों के हार लाई
रिमझिम ने छेड़े तराने, हो, रिमझिम ने छेड़े तराने
[Instrumental Outro]
Barkha Bahar Aai was written by Rajinder Krishan.
Barkha Bahar Aai was produced by Chitragupta.
Lata Mangeshkar released Barkha Bahar Aai on Thu Jan 01 1959.