[Varun Jain & Romy "Naina" के बोल]
[Verse 1: Varun Jain]
ओ पिया, तू ही बता अब कैसे बतलाऊं
तेरी बाँहों के सिवा अब मैं कहाँ जाऊं
तेरी नगरी, तेरी डगरी, तेरे ही पैयाँ
जो तू दिल से ना लगाए, मैं कहाँ जाऊं
[Pre-Chorus: Romy]
दूर तुझसे एक पल भी लागे रे बरसों
अब के सावन ना मिले जो बीते न अर्सों
[Chorus: Varun Jain]
अब मोसे नैना मिला ले तू, ओ रे पिया
अब मोहे दिल से लगा ले तू, ओ रे पिया
तेरी चौखट, तेरी छत और तेरी ही छैंया
अब मोसे नैना मिला ले तू, ओ रे पिया
अब मोहे दिल से लगा ले तू, ओ रे पिया
[Verse 2: Varun Jain]
जब से दिल तुझसे लगा, फिर कहीं भी ना लगा
बाँहों में तेरी बस हँसता रहा
जब से दिल तुझसे जुदा, फिर कहीं भी ना मुड़ा
बाँहों में तेरी बस उड़ता रहा
[Pre-Chorus: Romy]
हाँ, तेरा चंदा, तेरे तारे, तेरी ही रैना
सारा अंबर एकतरफ़ा, इक तरफ़ नैना
[Chorus: Varun Jain & Romy]
अब मोसे नैना मिला ले तू, ओ रे पिया
अब मोहे दिल से लगा ले तू, ओ रे पिया
तेरी चौखट, तेरी छत और तेरी ही छैंया
अब मोसे नैना मिला ले तू, ओ रे पिया
अब मोहे दिल से लगा ले तू, ओ रे पिया
अब मोसे नैना मिला ले तू, ओ रे पिया
बस मोहे दिल से लगा ले तू, ओ रे पिया
Naina was written by Kausar Munir.
Naina was produced by Anurag Saikia.
Anurag Saikia released Naina on Fri Feb 28 2025.